Advertisement
breaking news

Samserganj में मछली पकड़ने गई नौका डूबी, 3 लापता

बंगाल

Samserganj – चक्रवात को देखते हुए पहले से मछुआरों के लिए सतर्कता जारी की गई थी। फिर भी शमसेरगंज में 6 नौका नदी में मछली पकड़ने के लिए उतरीं और हादसे का शिकार हो गई।

Advertisement

Samserganj

मुर्शिदाबाद के समशेरगंज में करीब छह नावें डूब गईं।प्रशासन सूत्रों के मुताबिक इस घटना में करीब सात लोग लापता हुए जिनमें से चार लोग निकाल लिए गये बाकी तीन अभी भी लापता हैं।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, कई मछुआरे मछली पकड़ने के जाल के साथ उफनती गंगा में उतर गए। उसी समय हवा चलने लगी। फिर नावें डूब गईं।

स्थानीय लोगों ने नाव डूबने की घटना के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। कहागया कि अगर प्रशासन पहले से सतर्क रहता, इलाके में माइकिंग कर लोगों को सचेत करता तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari