Advertisement
breaking news

Sandeshkhali – अधीर रंजन चौधरी को भी पुलिस ने रोका

बंगाल

Sandeshkhali – बीजेपी की फैक्ट फाइंडिंग कमिटी के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर चौधरी को भी पुलिस ने सरबेरिया में रोक लिया। दोपहर में संदेशखाली के लिए रवाना हुए लेकिन उन्हें सरबरिया में रोक लिया गया।

Advertisement

पुलिस और कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। इसके बाद कांग्रेस ने वहां से संदेशखाली की ओर मार्च किया।

हालांकि, कुछ देर बाद कांग्रेस को फिर पुलिस की रुकावटों का सामना करना पड़ा। वहां सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे।

कांग्रेस नेता अधीर चौधरी ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी संदेशखाली के साथ भयानक खेल खेल रही हैं। उन्होंने कहा कि आरएसएस के नाम पर लोगों की आंख में धूल झोंकी जा रही है।

उन्होंने कहा तृणमूल की मदद से पश्चिम बंगाल में आरएसएस के शिविर 200 से बढ़कर 10,000 हो गए हैं। कांग्रेस नेता ने संदेशखाली पर धर्म की राजनीति न करने की भी चेतावनी दी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari