Advertisement

Sandeshkhali घटना पर उत्तर कोलकाता भाजपा का थाना घेराव

कोलकाता

सनलाइट, कोलकाता। उत्तर कोलकाता जिला भाजपा द्वारा Sandeshkhali की घटना पर रविवार को विभिन्न थानों का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

Advertisement

Sandeshkhali

जिला सचिव राजीव सिन्हा ने कहा कि संदेशखाली में शेख शाहजहां, शिबू हाजरा और उत्तम सरदार के खिलाफ स्थानीय महिलाओं के आक्रोश ने आंदोलन का रूप ले लिया है वहीं प्रशासन पर भी आरोप लग रहे हैं।

इसी मामले पर तृणमूल नेताओं, कार्यकर्ताओं और राज्य सरकार के विरूद्ध उत्तर कोलकाता जिला बीजेपी द्वारा अम्हर्ष्ट स्ट्रीट थाना और डेप्युटी कमिश्नर नॉर्थ ऑफिस का घेराव किया गया।

इस दौरान जिला अध्यक्ष तमोघ्न घोष, राजीव सिन्हा, पूर्णिमा चक्रवर्ती, संजय मिश्रा के नेतृत्व में देवाशीष पाइन, तनुश्री रॉय, सुबोध दास, राजीव तिवारी, मुकेश शर्मा,

बिस्वजीत दे, दिलीप खटीक, सरदिंदु चक्रवर्ती, सुकांत चौधरी सहित बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari