Advertisement

Sandeshkhali – संदेशखाली में बीजेपी नेता के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

बंगाल


Sandeshkhali – संदेशखाली में एक बार फिर अपराधियों का तांडव देखने को मिला है। इस बार बीजेपी नेता जुम्मन शेख के घर को निशाना बनाकर बेखौफ बदमाशों ने कई राउंड गोलियां चलाईं।

Advertisement

Sandeshkhali

घटना के बाद से खास साकदा इलाके में भारी दहशत का माहौल है। आरोप संदेशखाली के शेख शाहजहां के करीबी गुर्गों पर है।

उत्तर 24 परगना जिले के बसीरहाट उपमंडल अंतर्गत न्यायट थाना क्षेत्र के खास साकदा इलाके की इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

पुलिस व स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बीती रात करीब 12 बजे जब जुम्मन शेख और उनके परिजन सो रहे थे, तभी नकाबपोश अपराधियों के एक गिरोह ने पास के मैदान के रास्ते आकर उनके घर को घेर लिया।

आरोप है कि कुछ ही देर में अपराधियों ने घर को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग कर दी।

गोलियों की आवाज सुनकर परिजनों और आसपास के लोगों की नींद खुल गई। जैसे ही ग्रामीण अपने-अपने घरों से बाहर निकले, अपराधी खेतों के रास्ते भाग निकले।

घटना की सूचना मिलते ही न्यायट थाने की पुलिस बल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों से गोलियों के खोखे (Shells) बरामद किए हैं।

घर की दीवारों और दरवाजों पर गोलियों के निशान की जांच की जा रही है। न्यायट पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

इस हमले के बाद बीजेपी नेता जुम्मन शेख, उनके भाई जहांगीर शेख और स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता मंसूर शेख ने भारी आक्रोश व्यक्त किया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari