Advertisement
breaking news

Sandeshkhali – राज्यपाल बोस ने दिया शाहजहां शेख को तुरंत गिरफ्तार का आदेश, 72 घंटे के अंदर रिपोर्ट करने को कहा

कोलकाता

Sandeshkhali घटना को लेकर राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने एक बार फिर राज्य सरकार को सख्त संदेश जारी किया है।

Advertisement

राज्यपाल ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि राज्य को शेख शाहजहां को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेना चाहिए। यदि गिरफ्तारी नहीं होती तो राज्य को अगले 72 घंटों के भीतर कारण के साथ रिपोर्ट देनी होगी।

कलकत्ता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवज्ञानम की खंडपीठ ने सोमवार को जानकारी दी थी कि शाहजहां शेख की गिरफ्तारी में कोई बाधा नहीं है।

हाई कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद गवर्नर बोस सक्रिय हो गये थे उन्होंने कहा था कि आरोपी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari