Advertisement
Suvendu Adhikari on CAA

Sandeshkhali जाते समय फिर रोके गए शुभेंदु अधिकारी, बृन्दा करात भी रोकी गईं

बंगाल

Sandeshkhali के रास्ते में शुवेंदु अधिकारी को फिर रोका गया है। 144 लागू होने का कारण बताकर राज्य के विपक्षी नेता सुवेंदु अधिकारी को तीसरी बार रोक दिया गया है। रोके जाने पर शुभेंदु सड़क पर ही बैठ गये।

Advertisement

सिलीगुड़ी विधायक शंकर घोष, आसनसोल दक्षिण विधायक अग्निमित्रा पाल, कांथी उत्तर विधायक सुमिता सिंह, हल्दिया विधायक तापसी मंडल और कालचीनी विधायक विशाल लामा को धमाखाली फेरी घाट इलाके में रोका गया।

वहां शुवेंदु सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। उन्होंने संदेशखाली घटना की निंदा की। रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार की गिरफ्तारी का विरोध किया।

सीपीएम नेता बृंदा करात को भी संदेशखाली जाते समय धमाखाली में रोका गया था। बृंदा करात का दावा है कि तृणमूल विपक्ष को रोकने की कोशिश कर रही है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari