Advertisement
breaking news

Sandeshkhali – तृणमूल नेता शिबू हाजरा के पोल्ट्री फार्म में स्थानीय भीड़ ने लगाई आग

बंगाल

Sandeshkhali में फिर से भीड़ उत्तेजित हो गई है। तृणमूल नेता शिबू हाजरा के पोल्ट्री फार्म में स्थानीय भीड़ ने आग लगा दी है।

Advertisement

Sandeshkhali

झाड़ू, लाठी, बांस के साथ महिलाओं का प्रदर्शन जारी है। ग्रामीणों की शिकायत है कि शिबू हाजरा ने उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया, उन्हें उनकी जमीन से बेदखल कर दिया।

स्थानीय निवासी शिबू हाजरा के घर में भी तोड़फोड़ कर आग लगा दी गयी है। स्थानीय तृणमूल नेता शिवप्रसाद हाजरा ने संदेशखाली घटना में सैकड़ों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है।

संदेशखाली में विरोध प्रदर्शन और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

संदेशखाली में ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बीच बुधवार की रात संदेशखाली में तृणमूल नेता शिबू हाजरा के पोल्ट्री फार्म में आग लगा दी गयी।

उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने 3 ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, प्रदर्शनकारियों की शिकायत के बाद 2 तृणमूल कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari