breaking news

Santanu Sen – तृणमूल ने पूर्व सांसद शांतनु सेन का निलंबन हटाया

बंगाल

Santanu Sen – आरजीकर की घटना के बाद बयान बाजी के चलते शांतनु सेन को तृणमूल ने पार्टी से निलंबित कर दिया था।

Santanu Sen

अब, बंगाल में चुनावी माहौल के बीच, राज्य की सत्ताधारी पार्टी ने शांतनु सेन का निलंबन वापस ले लिया है।

तृणमूल के प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार ने शांतनु सेन का निलंबन रद्द करने की घोषणा की। गौरतलब है कि शांतनु सेन को पार्टी से निलंबित करने की मूल घोषणा जयप्रकाश ने ही की थी।

उल्लेखनीय है कि R.G. Kar अस्पताल में मेडिकल छात्रा के साथ हुए बलात्कार और हत्या के मामले में अपनी आवाज़ उठाई थी।

इसके चलते उनके और पार्टी के बीच दूरियाँ बढ़ती गईं। 10 जनवरी 2025 को, शांतनु को पार्टी से निलंबित कर दिया गया।

उस दिन, जयप्रकाश मजूमदार ने तृणमूल भवन में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शांतनु सेन के निलंबन की घोषणा की थी।

Share from here