Advertisement

Howrah – शालीमार स्टेशन पर विदेशी मुद्रा के साथ एक हिरासत में, 45 लाख…

बंगाल

Howrah – आज शालीमार स्टेशन पर तलाशी के दौरान विदेशी मुद्रा (डॉलर और यूरो) बरामद की गई है।

Advertisement

Howrah

पुलिस सूत्रों के अनुसार, रविवार सुबह संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक यात्री की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान उसके पास से बड़ी संख्या में अमेरिकी डॉलर और यूरो बरामद हुए। इस मामले में पुलिस ने अलोक कुमार नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

वह बिहार के पटना के फुलवारी का निवासी बताया जा रहा है। अलोक कुमार रविवार सुबह ही ट्रेन से शालीमार उतरा था।

उसके पास से जब्त विदेशी मुद्रा की कीमत भारतीय मूल्य में 45 लाख है। उसने खुद को फोरेक्स ऐक्सजें कंपनी से जुड़ा हुआ बताया। पुलिस उसके द्वारा दी गई जानकारी पर आगे की जांच कर रही है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari