सरस्वती पूजा पर बच्चों में ज्ञान प्रतियोगिता

सामाजिक
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

सनलाइट, कोलकाता। रविवार को बड़ाबाजार में भोला परिवार द्वारा ग्यारह से सत्रह वर्ष की उम्र के बच्चों में ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके साथ ही बच्चों ने पर्यावरण को हो रहे नुकसान को देखते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने का संकल्प लिया।

 

पूजा आयोजक संजय पुरोहित, मयंक व्यास तथा भवानी शंकर जोशी ने बताया कि मोबाइल के बढ़ते चलन में नई पीढ़ी अपनी धर्म संस्कृति से दूर हो रही है। बच्चों को इसके लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर कौन है ज्ञानी नामक प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में बच्चों से रामचरित मानस से सम्बंधित सवाल पूछे गए। विजेता एवं प्रतिभागियों को लघु गीता सहित अन्य पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

वासु जोशी, मुकुंद व्यास, भवानी पुरोहित,ऋत्विक जोशी, सुप्रिया खरवार, कोमल पुरोहित, श्याम सुंदर व्यास, जीवन सिंह खरवार, कुमकुम पुरोहित, रश्मि पुरोहित आदि छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। शशांक तिवाड़ी, संतोष खरवार आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।

 

Share from here