Advertisement
Satyanarayan bhagwan jal jhulni ekadashi

सत्यनारायण भगवान की जलझूलनी शोभायात्रा निकली

सामाजिक

सनलाइट, कोलकाता। श्री श्री सत्यनारायण भगवान की 139वी दर्शनीय जलझूलनी शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ सोमवार को निकाली गई।

Advertisement

बड़ाबाजार के सत्यनारायण मन्दिर से प्रारम्भ हुई शोभायात्रा महानगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए आर्मेनियन घाट पहुँची। घाट पर मंदिर के प्रधान पुरोहित पं. श्रीप्रकाश शर्मा एवं आशीष शर्मा ने विधिवत् पूजा-अर्चना, गंगा स्नान कर आरती की।

इसके बाद पुनः नियमित मार्गों से होते हुए शोभायात्रा मंदिर प्रांगण पहुंची। विभिन्न सामाजिक संस्थाओ एवं नगरवासियों की ओर से शोभायात्रा में भगवान की आरती की गई। इस दौरान श्री सत्यदेव मंडल की ओर से भजन-कीर्तन, डांडिया आदि किये गए।

ट्रस्टी ललित कुमार बागला ने शोभायात्रा का संचालन किया। पार्षद महेश शर्मा, मधुसूदन बागला, नकुल बागला, ध्रुव बागला, अशोक झुनझुनवाला, पं.भगतराम शास्त्री, अरुण शर्मा, अमर केजरीवाल, अजय शर्मा, भरत केडिया ने शोभायात्रा में आरती की तथा सक्रिय रहें।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari