Satyanarayan Mandir – सनलाइट, कोलकाता। भगवान सत्यनारायण की शोभायात्रा आज हावड़ा मंदिर से बड़ाबाजार स्थित मंदिर आएगी।
Satyanarayan Mandir
विभिन्न मार्गों से होते हुए यह शोभायात्रा मन्दिर पहुंचती है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुलाल खेलते हुए गाजेबाजे के साथ आते हैं।
यह यात्रा अपने आप मे खास है। इस शोभायात्रा में ठाकुर जी 1921 की रॉल्स-रॉयस गाड़ी में यात्रा करते हैं जो विशेष रूप से उनकी सेवा में समर्पित है।
इससे पहले फाल्गुन शुक्ल की दशमी यानी 26 फरवरी को शोभायात्रा बड़ा बाजार के कॉटन स्ट्रीट स्थित मंदिर से हावड़ा पहुँची थी।
जहां तीन दिनों तक हावड़ा स्थित मंदिर में भजन कीर्तन डांडिया, गोठ आदि अनेक कार्यक्रम आयोजित हुए।
