Jagannath Mandir – नूतन बाजार जगन्नाथ मंदिर में खेली गई फूलों की होली

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Jagannath Mandir – सनलाइट, कोलकाता। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नूतन बाजार स्थित श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर में फाग महोत्सव पर फूलों की होली का आयोजन किया गया।

Jagannath Mandir

मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने सुमधुर कीर्तन एवं भजनों की प्रस्तुति दी जिसपर भक्तों ने जमकर आनंद लिया। भक्तों ने जमकर फूलों की होली खेली।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के संयोजक मनोज पराशर ने कहा कि होली खेलने के लिए विभिन्न प्रकार के लगभग 200 किलो फूलों की व्यवस्था की गयी थी।

कार्यक्रम में बतौर अतिथि, राधेश्याम अग्रवाल, जोड़ासांको के विधायक विवेक गुप्त, चन्द्रकांत सराफ, पार्षद विजय उपाध्याय, पार्षद राजेश सिन्हा, पार्षद विजय ओझा, साहित्यकार मंजू दुगड़, महावीर बजाज,

आचर्या विनोदानन्द कुमार, अमर भरतीया, अभ्यूदय दुगड़, जुगल किशोर गुप्ता,पुरुषोत्तम तिवारी, अमित गुप्ता, पवन गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम में मौजूद कलाकारों में अनिल लाटा, नयना गुप्ता, इंद्रजीत ठाकुर, राजू बनारसी, कुमार राज एवं अन्य ने अपनी भजनों की अमृत वर्षा की।

भजनों का संचालन महेश खत्री व सचिदानंद पारीख ने किया। कार्यक्रम का संचालन महावीर प्रसाद रावत ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रतिभा पराशर, स्नेह कुमार,विश्वनाथ फलदार, संजय सोनकर, सुमीत गुप्ता, दिलिप सोनकर, मुन्ना गुप्ता,सचिन सोनकर, सुरेश केशरी, लक्ष्मण सोनकर, सनी सिंह, विनोद सोनकर समेत अन्य ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Share from here