Satyapal Malik passes away – जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का आज 79 साल की उम्र में निधन हो गया है।
Satyapal Malik passes away
वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज RML अस्पताल में चल रहा था। मलिक के निधन की जानकारी उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी गई है।
उनका पार्थिव शरीर आर.के.पुरम स्थित उनके आवास पर ले जाया जाएगा और कल लोधी श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मलिक को इस साल मई में संक्रमण से जुड़ी गंभीर समस्याओं के चलते भर्ती कराया गया था।
