Advertisement

Satyendra Das – राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सतेंद्र दास का निधन

उत्तर प्रदेश

Satyendra Das – अयोध्या में भगवान रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का 87 साल की उम्र में निधन हो गया।

Advertisement

Satyendra Das

लखनऊ पीजीआई में बुधवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। 3 फरवरी को ब्रेन हैमरेज के बाद उनको अयोध्या से लखनऊ रेफर किया गया था।

तब से उनका इलाज चल रहा था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल जाकर डाक्टरो को उनकी बेहतर चिकित्सा के निर्देश दिए थे।

उनका पार्थिव शरीर PGI से अयोध्या लाया जा रहा है। उनके पार्थिव शरीर को अयोध्या लेकर शिष्य निकल चुके हैं। अंतिम संस्कार 13 फरवरी अयोध्या में सरयू नदी के किनारे होगा।

हाल ही में PGI ने हेल्थ बुलेटिन जारी कर बताया था कि सत्येंद्र दास को मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी गंभीर बीमारियों हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari