Advertisement
Sawan Maas

Sawan Maas 2025 – देश और विश्व के लिए कैसा रहेगा सावन मास, देखें

धर्म - कर्म

Sawan Maas 2025 – सावन मास 11 जुलाई से शुरू हो रहा है और 9 अगस्त को समाप्त होगा। इस मास में 5 शुक्रवार और 5 शनिवार आएंगे।

Advertisement

Sawan Maas 2025

ज्योतिषाचार्य राकेश व्यास के अनुसार शनि मंगल के मध्य 28 जुलाई तक षड़ाष्टक योग और 28 जुलाई से 13 सितंबर तक सम सप्तक दृष्टि संबंध बन रहे हैं।

इसके कारण पश्चिम एशिया में शिया – सुन्नी, यहूदी आदि जातियों में छद्म युद्ध की संभावना बन रही है। जॉर्डन जैसे देशों के इजरायल के साथ जाने की संभावना है।

ज्योतिषचार्य व्यास के अनुसार जनउपयोगी जरूरी सामानों के दाम में वृद्धि हो सकती है। पूर्वोत्तर दिशा में राजभंग की स्थिति हो सकती है।

युद्ध आदि का भय पैदा हो सकता है। धातु के मूल्य में तेजी के योग बन रहें हैं। लेखक, राजनेता और शोधकर्ता के लिए कुछ नए अवसर बन सकते हैं।

कुछ प्रदेशों में आश्चर्यजनक घटना घटने के योग बन रहे हैं। कहीं दुर्घटना भी घट सकती है। उत्तर पूर्व में भारी बारिश, देश मे भूकंप, बादल फटने अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण जनहानि के योग बन रहे हैं।

बात करें सत्ता पक्ष की तो केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिवर्तन हो सकता है। इसके अलावा केंद्र के द्वारा लागू की गई किसी विशेष नीति का भारी विरोध देखने को मिल सकता है। क्लिष्ट रोग का भय हो सकता है।

Sawan Maas 2025 – तेजी मंदी का काम करने वालों को सावधानी रखनी चाहिए। सेना और पुलिस को अपने बल का प्रयोग करना पड़ सकता है, कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।

देश के विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। बैंक के लिए तनाव की स्थिति हो सकती है। कुछ समाचार माध्यमों को लेकर विवाद पैदा हो सकता है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari