Advertisement
breaking news

School Timing – दक्षिण बंगाल में भीषण गर्मी, सरकार ने स्कूलों का समय बदलने की दी सलाह

बंगाल

School Timing – गर्मी की छुट्टियां खत्म हो गई हैं और 10 जून से स्कूल शुरू हो गई हैं। हालांकि, राज्य के विभिन्न जिलों में अब भी भीषण गर्मी से हर कोई बेहाल है।

Advertisement

School Timing

ऐसे में सरकारी स्कुल, सरकारी सहायता प्राप्त स्कुल, सरकार से मान्यता प्राप्त स्कूलों को पढ़ने के समय में बदलाव करने के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।

इस संबंध में स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा एक विशेष ‘एडवाइजरी’ प्रकाशित की गई है। जिसमे दक्षिण बंगाल में भीषण गर्मी के कारण सरकार ने स्कूल का समय बदलने का सुझाव दिया है।

कहा गया है कि मौसम की स्थिति के आधार पर, स्कूल जून के शेष दिनों के दौरान अन्य समय पर कक्षाएं आयोजित कर सकते हैं।

समय बदलने के साथ ही पठन-पाठन और मध्याह्न भोजन सेवाएं जारी रहनी चाहिए। ये एडवाइजरी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए जारी की गई है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari