breaking news

Sealdah Station Fire : सियालदह स्टेशन के फूड प्लाजा में आग

कोलकाता

Sealdah Station Fire : सोमवार सुबह सियालदह स्टेशन के फ़ूड प्लाजा के एक खाने की दुकान में आग लग गई।

Advertisement

Sealdah Station Fire

आग के कारण आस-पास का इलाका घने काले धुएं से भर गया। दमकल विभाग, कोलकाता पुलिस और रेलवे पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुँचे और आग बुझाने के लिए दमकल की 3 गाड़ियां पहुँची।

आग लगने की वजह अभी साफ़ नहीं है। फ़ूड प्लाजा सियालदह दक्षिण शाखा के एंट्री गेट के ठीक पास में है।

चूँकि यह घटना हफ़्ते के पहले कामकाजी दिन हुई। स्टेशन पर यात्रियों की काफ़ी भीड़ थी, इसलिए यात्रियों में अफ़रा-तफ़री मच गई।

मौके पर पहुँचकर दमकलकर्मियो ने गार्डरेल लगाकर उस जगह को घेर लिया। दमकल सूत्रों का कहना है कि आग पूरी तरह बुझी तो नहीं है, लेकिन अब काबू में है।

अधिकारी आग लगने की वजह की जाँच कर रहे हैं। अधिकारियों ने यह भी बताया कि फ़ूड कोर्ट का फायर सेफ्टी सिस्टम काम नहीं कर रहा था।

चूँकि खाने की दुकानें शीशे से घिरी हुई थीं, इसलिए धुआँ बाहर नहीं निकल पा रहा था; शीशा तोड़ा गया ताकि धुआँ बाहर निकल सके।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari