Advertisement

भारत बनाम वेस्टइंडीज – खिलाड़ियों का सामान देर से पहुँचने के कारण देर से शुरू होगा खेल

खेल

भारत और वेस्ट इंडीज के बीच होने वाले टी20 मैच को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। टी20 सीरीज के दूसरे मैच के लिए दोनों टीमों के बीच आज सेंट किट्स के वॉर्नर पार्क में भिंडत होने वाली है। तय कार्यक्रम के अनुसार मुकाबले की शुरुआत पहले भारतीय समय के मुताबिक रात 8 बजे होने वाली थी। लेकिन अब इसको लेकर खबर सामने आई है कि मैच की शुरुआत होने में लगभग 2 घंटे की देरी हो होगी। जानकारी के अनुसार खिलाड़ियों का लगेज स्टेडियम तक पहुंचने में देरी हुई है, जिसके कारण वेस्टइंडीज बनाम भारत दूसरे टी20 मैच की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। 

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari