Advertisement
breaking news

Serampore – श्रीरामपुर में अस्पताल से नवजात को लेकर भागी महिला, कुछ देर बाद गिरफ्तार

कोलकाता

Serampore – श्रीरामपुर के वॉल्स अस्पताल में आज दोपहर नवजात शिशु के चोरी की घटना से हड़कंप मच गया।

Advertisement

Serampore

हालांकि, पुलिस की तत्परता से कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया। मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के अनुसार, कोन्नगर घोषाल बागान की रहने वाली नेहा कुर्मी को बुधवार को प्रसव पीड़ा होने पर वॉल्स अस्पताल में भर्ती किया गया था।

ऑपरेशन के बाद उन्होंने एक कन्या शिशु को जन्म दिया था। आज करीब साढ़े 11 बजे छुट्टी मिलने के बाद परिवार के सदस्य बाहर गाड़ी बुलाने गए।

तभी एक महिला आई और बोली कि उसका भी नाती हुआ है वह बच्चे को गोद में लेना चाहती है। माँ ने महिला पर भरोसा किया।

लेकिन देखते ही देखते महिला बच्चे को गोद में लेकर अस्पताल से भाग निकली। अस्पताल में अफरातफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही श्रीरामपुर थाने के आईसी, एसीपी और चंदननगर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर महिला को बच्चे के साथ अस्पताल के गेट से निकलते देखा गया। तुरंत नाका बंदी की गई, और कुछ ही देर बाद महिला को पकड़ लिया गया।

शिशु को पाकर पुलिस और परिवार ने राहत की सांस ली। हालांकि, इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari