sunlight news

बड़ाबाजार के कुछ इलाके 7 मई से होंगे सील

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

बड़ाबाजार के कुछ इलाकों में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण पुलिस प्रशासन ने इन इलाकों को सील करने का निर्णय लिया है। पोस्ता थाना की पुलिस द्वारा इन इलाकों को सील करने की जानकारी माइकिंग द्वारा दी गई।

ये इलाके वार्ड 23 में आने वाले शिव तल्ला स्ट्रीट, शिव ठाकुर लेन, सिकदर पाड़ा, हंसपुकुर लेन है। इन इलाकों को सप्ताह भर के लिए सील किया जाएगा।

माइकिंग में पुलिस द्वारा कहा जा रहा है कि 7 मई से इन इलाक़ों को सील कर दिया जाएगा, जिसके कारण न ही इलाके के लोग बाहर जा सकेंगे न ही किसीको अंदर आने दिया जाएगा।

Share from here