Advertisement

आगे बढ़ रहा चक्रवात आसानी, आज से कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना

बंगाल

गम्भीर चक्रवात में बदल चुका चक्रवात आसानी 25 किमी की गति से आंध्र और उड़ीसा के तट के तरफ आगे बढ़ रहा है। पूर्वी मिदनापुर, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, कोलकाता और नदिया जिलों में आज से और बारिश होने की संभावना है।

Advertisement

 

मौसम विभाग ने बुधवार सुबह तक उत्तर बंगाल के सभी जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। उत्तर और दक्षिण बंगाल में बारिश बढ़ने का अनुमान है। उत्तर और दक्षिण 24 परगना और पूर्वी मिदनापुर में आज गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना।

 

अगले 24 घंटे यानी बुधवार की सुबह 11 मई तक सभी जिलों में बारिश का अनुमान जताया गया है। तटीय क्षेत्रों में मछुआरों का अगली सूचना तक समुद्र में जाने पर प्रतिबंध है। आज से पश्चिम बंगाल के गंगीय जिलों में हवा के झोंके बढ़ेंगे। आज से बारिश की मात्रा बढ़ेगी। कोलकाता में गुरुवार और शुक्रवार को आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari