Advertisement
sunlight news

शालीमार स्टेशन पर निर्माणाधीन शेड गिरा, छह घायल

कोलकाता

हावड़ा। हावड़ा जिले के शालीमार रेलवे स्टेशन पर सोमवार दोपहर एक रेलवे शेड अचानक गिर पड़ा। शेड के गिरने से ओवरहेड तार भी टूटकर गिर गया जिसकी चपेट में आने से कई मजदूरों को बिजली का झटका लगा है। सूत्रों के अनुसार कुल छह लोग घायल हुए हैं जिनमें से दो लोगों की हालत गंभीर है। इन्हें कोलकाता के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया है। रेलवे की ओर से अभी तक इस पर आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं बताया गया है।

Advertisement

सूत्रों के अनुसार कुछ दिनों से शालीमार स्टेशन पर शेड बनाने का काम चल रहा था। उसके नीचे निर्माण का करने वाले श्रमिक रहते थे। सोमवार दोपहर के समय अचानक तेज आवाज के साथ शेड गिर पड़ा। पास में बिजली के खंभे पर कंक्रीट का शेड गिरने के कारण ओवरहेड तार टूटकर नीचे गिर पड़ी। उस समय उसके नीचे सभी श्रमिक थे जो तार की चपेट में आ गए हैं। सूचना मिलने के तुरंत बाद रेलवे की ओर से बिजली का कनेक्शन काट दिया गया था। घटना के कारण करीब एक घंटे तक लोकल रेल सेवा बाधित हो गई थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एक होकर स्टेशन मैनेजर का घेराव किया।

रेलवे सूत्रों के अनुसार जो शेड गिरा है उसके नीचे एक मजदूर दब गया था जबकि बाकी लोगों को ओवरहेड तार से बिजली का झटका लगा है। सूचना मिलने के तुरंत बाद रेलवे के कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस भी जा पहुंची। आपदा प्रबंधन की टीम ने गिरे हुए शेड के हिस्से को हटाकर उसके नीचे दबे लोगों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है। जीआरपी की ओर से राज्य सचिवालय को इस बारे में जानकारी दी गई है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari