Advertisement
Sharda Sinha

Sharda Sinha – मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का 72 की उम्र में निधन

देश बिहार

Sharda Sinha – बिहार की स्‍वर कोकिला और छठ गीत की पर्याय शारदा सिन्‍हा का 72 साल की आयु में निधन हो गया।

Advertisement

Sharda Sinha

उनका दिल्ली AIIMS में इलाज चल रहा था। दिल्‍ली एम्‍स से मिली जानकारी के अनुसार, Sharda Sinha ने मंगलवार रात 9:20 बजे अंतिम सांस ली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदा सिन्‍हा के निधन पर शोक जताया है। उन्‍होंने X पर पोस्‍ट कर लिखा, ‘प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है।

उनके गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत पिछले कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं। आस्था के महापर्व छठ से जुड़े उनके सुमधुर गीतों की गूंज भी सदैव बनी रहेगी।

पीएम ने आगे लिखा – उनका जाना संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!’

शारदा सिन्हा का जन्म 1 अक्टूबर 1952 को बिहार के सुपौल जिले में हुआ था। उन्होंने 1980 में ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन से अपने करियर की शुरुआत की थी।

वे दमदार आवाज और भावनात्मक प्रस्तुति के लिए मशहूर हो गईं और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपनी सुरीली आवाज से वो हर किसी के दिल में बस गईं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari