Shardiya Navratri 2023 की शुरुआत 15 अक्टूबर से हो रही है और दुर्गा विसर्जन 24 अक्टूबर को होगा।
ज्योतिष प्रभाकर डॉ राकेश व्यास ने बताया कि नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा के 9 स्वरुपों की पूजा की जाती है। इस साल मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही हैं।
Shardiya Navratri 2023 – Durga Puja 2023
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर साल शादरीय नवरात्रि में मां दुर्गा के आगमन और प्रस्थान के वाहन को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार माँ हाथी पर सवार होकर आ रही हैं।
ऐसा माना जाता है कि मां हाथी पर सवार होकर आती हैं, उस साल अधिक वर्षा होती है। खेती के लिहाज से इसे बहुत अच्छा माना गया है। हाथी को खुशहाली और संपन्नता का प्रतीक माना गया है।
ऐसे में सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। माँ प्रस्थान मुर्गे पर करेंगी। ये वाहन दुर्घटना, दुख और कष्ट का संकेत देता है।