breaking news

Share Market – शेयर बाजार में हाहाकार, करीब 1000 अंकों..

बिजनेस

Share Market में फरवरी महीने के आखिरी दिन भी बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर खुले।

Share Market

भारी गिरावट के साथ कामकाज की शुरुआत हुई। निफ्टी 22300 के नीचे चला गया है। सेंसेक्स लगभग 1000 अंकों तक लुढ़क गया है।

निफ्टी 284 अंकों से ज्यादा लुढ़कने के साथ 22260 पर काम कर रहा है। वहीं सेंसेक्स 73,651 के करीब काम कर रहा है।

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी IT में 3.27% की है। इसके अलावा ऑटो सेक्टर में 2.65%, मीडिया में 2.50%, सरकारी बैंकों में 2.05% और मेटल में 1.82% तक की गिरावट देखने को मिल रही है।

इस गिरावट में निवेशकों के 7.5 लाख करोड़ रुपए स्वाहा हो गए हैं। 28 फरवरी की सुबह 10 बजे बीएसई लिस्टेड कंपनियों का ओवर ऑल मार्केट कैप 385 लाख करोड़ रहा, जो गुरुवार, 27 फरवरी को करीब 393 लाख करोड़ था।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari