Advertisement

तृणमूल के साथ है शताब्दी रॉय, कल नही जाएंगी दिल्ली

बंगाल
पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ बागी तेवर अपनाने वाली अभिनेत्री सांसद शताब्दी रॉय की नाराजगी दूर होती दिख रही है। शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता और पूर्व राज्यसभा सांसद कुणाल घोष उनके घर पहुंचे। उन्हें लेकर कमैक स्ट्रीट स्थित मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के दफ्तर में पहुंचे। अभिषेक के साथ शताब्दी रॉय के करीब एक घंटे तक बातचीत हुई है।
तृणमूल सूत्रों के अनुसार पार्टी में कम्युनिकेशन गैप को लेकर शताब्दी रॉय की जो नाराजगी थी उसे दूर कर लिया गया है। पार्टी के खिलाफ उन्होंने जो बगावती तेवर अपनाए थे अब उसे संभाल लिया गया है। वह शनिवार को दिल्ली नहीं जाएंगी। कुल मिलाकर कहें तो उनकी नाराजगी कथित तौर पर दूर कर ली गई है। 
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari