Advertisement

प्रधानमंत्री वाराणसी से चुनाव लड़ सकते हैं, तो मैं आसनसोल से क्यों नहीं – बाहरी बताने पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा

बंगाल

आसनसोल लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए टीएमसी के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने खुद को बाहरी बताने के लिए भाजपा पर निशाना साधते हुए पूछा कि पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में ऐसा क्यों नहीं कहती, जो वाराणसी से चुनाव लड़ते हैं। सिन्हा ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री जैसी राष्ट्रीय हस्ती का कहीं और से चुनाव लड़ना स्वीकार्य है तो मेरे लिए भी यही होना चाहिए।

Advertisement

 

उन्होंने अंडल हवाई अड्डे पर पत्रकारों से कहा कि उन्हें विश्वास है कि आसनसोल की जनता तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी के नाम पर वोट डालेगी, जो बंगाल के विकास के लिए हमेशा खड़ी रही हैं।

 

सुकांत मजूमदार और अग्निमित्र पॉल जैसे बंगाल भाजपा नेताओं ने हाल ही में सिन्हा को राज्य में बाहरी व्यक्ति बताया था। आसनसोल लोकसभा सीट और बॉलीगंज विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए 12 अप्रैल को मतदान होने है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari