sunlight news

शत्रुघ्न सिन्हा को कांग्रेस ने दिया टिकट, जारी की पांच नामों की सूची

दिल्ली

नई दिल्ली। कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पांच और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। इसमें आज ही शामिल हुए फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का पटना साहिब और पंजाब के लोकगायक मोहम्मद सदीक का फरीदकोट से नाम प्रमुख है।
दिल्ली में पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति के प्रभारी एवं पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक ने विज्ञप्ति जारी कर बिहार की एक, हिमाचल की एक और पंजाब की तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

कांग्रेस द्वारा जारी नाम इस प्रकार हैं:-
पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा, हमीरपुर से रामलाल ठाकुर, खडूर साहिब से जसबीर सिंह गिल, फतेहगढ़ साहिब(एससी) से डॉ अमर सिंह और फरीदकोट(एससी) से मोहम्मद सदीक।
शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा के बड़े नेता रहे हैं और पार्टी नेतृत्व से अनबन के चलते आज कांग्रेस में शामिल हुए। रामलाल ठाकुर वर्तमान में कांग्रेस के विधायक हैं। पंजाब से जसबीर सिंह मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी हैं और ब्यास से पूर्व विधायक हैं। डॉ अमर सिंह मध्यप्रदेश काडर के पूर्व आईएएस अधिकारी हैं।

Share from here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *