Advertisement
breaking news

Sheikh Hasina Delhi Event – शेख हसीना के दिल्ली के कार्यक्रम से भारत ने खुद को किया अलग, कहा – इसमें हमारी….

देश विदेश

Sheikh Hasina Delhi Event – आज यानी 5 अगस्त को बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और निष्कासित नेता शेख हसीना वर्चुअली संबोधित करेंगी।

Advertisement

Sheikh Hasina Delhi Event

आज होने वाले इस कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली में फॉरेन कॉरेस्पोंडेट्स क्लब ऑफ साउथ एशिया कर रहा है।

बांग्लादेश ने इस पर आपत्ति जताई है। इसे लेकर बांग्लादेश की तरफ से एक बयान भी जारी किया गया है।

बयान में कहा गया है कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना या आवामी लीग के किसी भी नेता या व्यक्ति को भारतीय जमीन का इस्तेमाल राजनीतिक गतिविधियों या बांग्लादेश में अस्थिरता पैदा करने के लिए न करने दिया जाए।

इस पर भारत के विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘इस कार्यक्रम का आयोजन एक प्राइवेट मीडिया संस्था कर रही है।

भारत सरकार की इसमें किसी तरह की भूमिका नहीं है। सरकार इस कार्यक्रम में रखे जाने वाले किसी भी विचार का समर्थन नहीं करती है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari