Advertisement
breaking news

Shibpur – शिबपुर से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

बंगाल

Shibpur – शिबपुर थाना अंतर्गत पीएम बस्ती जीटी रोड के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

Advertisement

Shibpur

शिबपुर थाने की पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर पहुँचकर शिबपुर थाने की पुलिस ने उसे हावड़ा अस्पताल पहुँचाया।

वहाँ से उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शिबपुर थाने की पुलिस इस बात की जाँच कर रही है कि युवक का शव यहाँ कैसे आया।  

पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जाँच कर रही है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। जांच जारी है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari