Shibu Soren – झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का 81 वर्ष की उम्र में आज सुबह 8:48 पर निधन हो गया है।
Shibu Soren
वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह नेफ्रोद डिपार्टमेंट में एडमिट थे।
उन्हें किडनी से संबंधित समस्या थी। इसके अलावा शरीर में और भी कुछ परेशानी भी थी। उनका डेढ़ महीने से इलाज चल रहा था।
उनके बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके निधन पर शोक जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए। आज मैं शून्य हो गया हूँ…
Share from here
