Advertisement
breaking news

कर्नाटक के शिवमोगा में बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या, इलाके में भारी तनाव, अगले 2 दिनों तक स्कूल कॉलेज बंद

अन्य

कर्नाटक में रविवार देर रात बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। दरअसल कल कर्नाटक के शिवमोगा जिले में 26 साल के बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या होने के बाद तनाव बढ़ गया है।

Advertisement

 

घटना रात के 9 बजे घटी। मिली जानकारी के अनुसार विक्टिम का नाम हर्षा है। वहीं पुलिस की माने तो शुरुआती जांच में इसे हिजाब विवाद से भी जोड़कर देखा जा रहा है। जांच के दौरान पता चला की हर्षा ने हाल ही में अपने फेसबुक प्रोफाइल पर हिजाब के खिलाफ और भगवा शॉल के समर्थन में पोस्ट लिखी थी।

 

इस घटना पर कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा, ‘4-5 युवकों के समूह ने एक 26 साल के युवक की हत्या कर दी। मुझे नहीं पता कि इस हत्या के पीछे किसी संगठन का हाथ है। फिलहाल शिवमोगा में कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में रखने के लिए एहतियात के तौर पर शहर के सभी स्कूल और कॉलेज को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari