Shivraj Singh Chouhan

अपने लिए कुछ मांगने जाने से बेहतर मैं मरना समझूंगा – Shivraj Singh Chouhan

मध्य प्रदेश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Shivraj Singh Chouhan ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि आज जब में यहाँ से विदाई ले रहा हूँ तो मेरे मन में संतोष का भाव है कि 2023 में भारी बहुमत से भाजपा सरकार बनी है।

Shivraj Singh Chouhan

लाखों कार्यकर्ताओं के परिश्रम, पीएम मोदी की लोकप्रियता, केंद्र राज्य की योजनाओं से सरकार बनी।

मुझे यह भी संतोष है कि जब मध्य्प्रदेश हमें मिला तो पिछड़ा और बीमारू प्रदेश था। एक लम्बा सफर हमने विकास और प्रगति का तय किया।

राज्य के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य प्रगति और विकास की नई ऊँचाई छुएगा।

Shivraj Singh Chouhan ने जनता के साथ अपने संबंधों को याद किया और कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए मेरे रिश्ते जनता से प्यार के रिश्ते रहे हैं और जब तक मेरी साँस चलेगी तब तक ये रिश्ता टूटने नहीं दूँगा।

शिवराज ने केंद्रीय नेतृत्व, पीएम मोदी का आभार भी प्रकट किया जिन्होंने मुझे काम और जनता का सेवा करने का मौका दिया।

प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर मंत्रिमंडल के सभी सहयोगियों को भी धन्यवाद दिया और कहा कि जनता ने जिस प्रेम से मामा कहा है, वह मैं भूल नहीं पाउंगा।

पत्रकारों ने जब सवाल पूछना शुरू किया तो एक तीखा सवाल हुआ कि आप क्या दिल्ली जाएंगे?

शिवराज ने कहा एक बात मैं विनम्रता के साथ कहता हूं कि अपने लिए कुछ मांगने जाने से बेहतर मैं मरना समझूंगा। इसलिए मैंने कहा था कि मैं दिल्ली नहीं जाऊंगा।

Share from here