Advertisement

राष्ट्रपति चुनाव में शिवसेना करेगी NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन

महाराष्ट्र

राष्ट्रपति चुनाव में उद्धव ठाकरे की शिवसेना NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन करेगी। उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिवसेना के सांसदों ने मुझ पर कोई दबाव नहीं डाला, लेकिन उन्होंने अनुरोध किया। ऐसे में उनके सुझाव को देखते हुए हम राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने जा रहे हैं। उद्धव ने आगे कहा कि हमें खुशी है कि एक अनुसूचित जनजाति की महिला राष्ट्रपति बन रही हैं। 

Advertisement

उल्लेखनीय है कि MVA के बाकी दोनों साथी यानी कांग्रेस और शरद पवार की NCP यशवंत सिन्हा का सपोर्ट कर रही है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari