Advertisement

रोशनलाल धोणा की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

सामाजिक

सनलाइट, कोलकाता। बड़ाबाजार की कई संस्थाओं से जुड़कर लोगों की सेवा में रहने वाले समाजसेवी रोशनलाल धोणा की स्मृति में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मृदुभाषी और शांत स्वभाव के समाजसेवी के रूप में लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाने वाले धोणा का स्वर्गवास गत 2 मार्च को हो गया था।

Advertisement

इस सभा में तुल्लापट्टी मोहल्ला कमेटी, तुल्लापट्टी दुर्गोत्स्व कमेटी, हरियाणा नागरिक संघ, कलकत्ता जुट गुड्स मर्चेंट एसोसिएशन, वीर अभिमन्यु स्पोर्टिंग क्लब, कॉटन स्ट्रीट यंग ब्वॉयज क्लब सहित अन्य संस्थाओं के पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोग इसमें शामिल हुए।

लोगों ने दिवंगत धोणा को नम आंखों से याद करते हुए कहा कि हमने तुल्लापट्टी के सबसे वरिष्ठ और प्रिय समाजसेवी को खो दिया। उनके योगदान को याद कर अपने साथ बिताए बीते पल को ताजा करते हुए कहा कि उनका चला जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

इस श्रद्धांजलि सभा में बाबूलाल धनानिया, गोविंदराम अग्रवाल, राज कुमार व्यास, महेंद्र अग्रवाल, सांवर मल अग्रवाल, वेद प्रकाश जोशी, सुभाष शर्मा, अशोक ओझा, मनोज लुहारीवाल, त्रिलोक अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद थे।

इस श्रद्धांजलि सभा का आयोजन पार्षद महेश शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि आज मैने अपने पिता के सबसे करीबी मित्र के साथ ही तुल्लापट्टी के वरिष्ठ नागरिक और अपने मार्गदर्शक को खो दिया है। न भुलाए जाने वाले कार्यों के लिए वे हम सबकी यादों में हमेशा जीवंत रहेंगे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari