Advertisement

Shree Krishna Yog Trust ने किया 10वें अन्नक्षेत्र महोत्सव का आयोजन

सामाजिक

सनलाइट, कोलकाता। योग के क्षेत्र में अग्रणी सामाजिक संस्था Shree Krishna Yog Trust द्वारा दसवां अन्नक्षेत्र महोत्सव मनाया गया।

Advertisement

Shree Krishna Yog Trust ने किया 10वें अन्नक्षेत्र महोत्सव का आयोजन

नजदीकी राधा कृष्ण मंदिर में विधिवत भोग लगाकर वृहद स्तर पर आयोजित इस महोत्सव का शुभारंभ किया गया।

रविवार को आयोजित दसवें अन्नक्षेत्र महोत्सव की जानकारी देते हुए योगाचार्य राजेश व्यास ने बताया कि इस महोत्सव में तीन हजार से ज्यादा लोगों ने महाप्रसाद लिया।

उन्होंने बताया कि ट्रस्ट के विभिन्न प्रकल्पों के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी सुशील कुमार पुरोहित की विशेष उपस्थिति रही।

पुरोहित ने ट्रस्ट द्वारा मानव हितार्थ किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए सभी को प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर प्रदीप तोदी, निर्मल पोद्दार, नरपत धारीवाल, रघुनंदन अग्रवाल, सुनील हवेलिया, श्याम सुंदर लोहिया, सुनीता नाहटा, अरविंद सिंघी, संजीव शर्मा,

नितेश अग्रवाल, राजेश ओझा, राज कुमार कोठारी, मनोज बोहरा, सरोज शर्मा, कन्हैया लाल लखोटिया, नीरज लोहिया सहित समाज के व्यवसायिक, सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हर वर्ग के कई गणमान्य जनों ने सेवा कार्य किया।

अजय सिंह, राजकुमार सरावगी, ओंकार नाथ पाण्डे, पिंकी साव, किरण व्यास, ओम प्रकाश पुरोहित, भवानी जोशी सहित अन्य सभी सदस्य आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय रहे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari