Advertisement
Shree Krishna Yog Trust

Shree Krishna Yog Trust द्वारा अन्नक्षेत्र महोत्सव का आयोजन

सामाजिक

सनलाइट, कोलकाता। सामाजिक संस्था Shree Krishna Yog Trust द्वारा अन्नक्षेत्र महोत्सव का विशाल आयोजन किया गया।

Advertisement

Shree Krishna Yog Trust द्वारा अन्नक्षेत्र महोत्सव

योग के क्षेत्र में कार्यरत ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग तीन हजार से अधिक लोगों ने प्रसाद लिया।

महोत्सव के आयोजन में उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी सुशील कुमार पुरोहित ने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा आयोजन में सक्रिय सभी सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर योगाचार्य राजेश व्यास ने कहा कि अन्नक्षेत्र महोत्सव का आयोजन भी एक प्रकार का योग है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह योग को पूर्ण परिभाषित करना सम्भव नहीं है अनंत है उसी तरह सेवा कार्यों की कोई सीमा नहीं है।

इस अवसर पर अजय मिहारिया, रमेश जैन, अशोक रूंगटा, महेंद्र रूंगटा, राज कुमार कोठारी, नरपत धारीवाल, कन्हैया लाल लखोटिया, हीरालाल किराडू एवं संजय अरोड़ा की विशेष उपस्थिति रही।

आयोजन को सफल बनाने में अनिल बगड़िया, नरोत्तम बंसल, अजय सिंह, राजकुमार सरावगी, भवानी जोशी, सौरभ बगड़िया, ओमकारनाथ पांडेय, किरण व्यास, पिंकी साव, सुनीता नाहटा, वीरू पाण्डेय, अमी शाह, नमन शुक्ला आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari