Advertisement

श्री पुष्टिकर सेवा समिति ने लोकनाथ में किया भूमि पूजन

सामाजिक

सनलाइट, कोलकाता। श्री पुष्टिकर सेवा समिति द्वारा ताड़केश्वर स्थित लोकनाथ में भूमि पूजन किया गया। समिति के अध्यक्ष सुशील कुमार पुरोहित ने बताया कि सेवा भाव से निर्मित पूर्ववर्ती धर्मशाला का जीर्णोद्धार किया जा रहा है इसलिए आज भूमि पूजन कर इसका शुभारंभ किया गया है। पुरोहित ने बताया कि यहां अन्य सुविधाओं के साथ ही चिकित्सा सेवा की भी व्यवस्था रखी जायेगी। पंडित गोपाल किराडू (लाला) के सानिध्य में विधिवत अनुष्ठान के साथ भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर हीरालाल किराडू, राजकुमार व्यास, प्रेम नारायण कल्ला, रामदेव व्यास, रमेश पुरोहित, कन्हैयालाल व्यास, शिव थानवी, बी के व्यास, अमित हर्ष सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari