सनलाइट। श्री रामदेव बाल मंडल पैदल यात्री संघ, बीकानेर के बाबा रामदेव पार्क से रूणिचा में बाबा के निज मंदिर में ध्वजाएं अर्पण करने के लिए ९ मार्च को प्रस्थान करेगी।
संस्थापक जेठमल रंगा ने बताया कि बीकानेर से रूणिचा तक आयोजित होने जा रही इस पैदल यात्रा में कोलकाता, बीकानेर, मुंबई व् अन्य जगह से १००० से अधिक लोग हिस्सा लेंगे। इस आयोजन में जगह जगह भक्तों के लिए भोजन, विश्राम और चाय नाश्ते की व्यवस्था मंडल द्वारा की गयी है।
१६ मार्च को ध्वजा चढाने के बाद रूणिचा स्थित मंडल की धर्मशाला में भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमे कोलकाता के नंदू पुरोहित और बीकानेर के मार्कण्डेय रंगा सहित कई कलाकार मौजूद रहेंगे।
कोलकाता से विमल केडिया, शिवकिशन डागा, रिकी माली, राहुल दुबे व् बीकानेर से बबलू पुरोहित, विक्रम जोशी व् अन्य लोग व्यवस्था की कमान संभालेंगे।
