Advertisement

Shree Ramdev Mitra Mandal Kolkata के कार्यकर्ता सेवा कार्य के लिए रवाना हुए

सामाजिक

सनलाइट, कोलकाता। भादव मेला में सेवा कार्य करने के लिए Shree Ramdev Mitra Mandal Kolkata के कार्यकर्ताओं का दूसरा जत्था शुक्रवार को बीकानेर रवाना हुआ।

Advertisement

Shree Ramdev Mitra Mandal Kolkata

बद्री दास व्यास (अध्यक्ष सेवा कार्य समिति) के नेतृत्व में रवाना हुए समूह में राज कुमार मोहता, मनोज ओझा, अशोक व्यास, विट्ठल आचार्य, अनिल व्यास, रमेश व्यास,

बसंत किराडू, मनीष व्यास, नागेश व्यास, मंटू कलवानी, विक्की व्यास, अरुण व्यास, अशोक व्यास, सोनू हर्ष, राजेन्द्र पुरोहित, छोटू व्यास सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हैं।

जगदीश कुमार हर्ष ने बताया कि ये सभी सेवादार 4 से 11 सितंबर तक बीकानेर से रामदेवरा जाने वाले पैदल यात्रियों की सेवा करेंगे।

हर्ष ने बताया कि 4 सितंबर को शाम 4 बजे बीकानेर और कोलकाता के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में सेवा कार्य हेतु सेवादार बीकानेर से रवाना होंगे। शाम 7 बजे पैदल यात्रियों का जत्था बाबा रामदेव जी की पूजा अर्चना कर बसंत किराडू, मनीष व्यास के नेतृत्व में रवाना होगा।

उल्लेखनीय है कि कोलकाता की प्राचीनतम संस्था श्री रामदेव मित्र मंडल विगत 55 वर्षो से दशमी में बीकानेर से रामदेवरा जाने वाले पैदल यात्रियों की सेवार्थ रास्ते में निशुल्क भोजन, चाय, आवास, चिकित्सा, शीतल पेय जल की व्यवस्था करती आ रही है।

संस्था द्वारा इस वर्ष भी आगामी 4 सितंबर से 11 सितंबर तक शिविर लगाकर सेवा कार्य किया जाएगा। इस सेवा कार्य में सेवा देने के लिए पहला जत्था 29 अगस्त को रवाना हुआ था।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari