Advertisement
Shree Ramdev pushtikar mandal dashami mahotsav

Shree Ramdev Pushtikar Mandal – तीन दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन हुआ सुन्दरकाण्ड पाठ और 51 जोड़ों द्वारा अभिषेक

सामाजिक

सनलाइट, कोलकाता। 23 सितम्बर को भजन संध्या के साथ शुभारंभ हुआ Shree Ramdev Pushtikar Mandal के तीन दिवसीय दशमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक सुन्दरकाण्ड पाठ किया गया।

Advertisement

Shree Ramdev Pushtikar Mandal

अध्यक्ष सुशील कुमार पुरोहित ने बताया कि रविवार को सुंदरकांड भक्त मण्डल द्वारा पाठ किया गया तथा पण्डित अंतु किराडू के सानिध्य में 51 जोड़ों द्वारा बाबा का सामूहिक अभिषेक किया गया।

इसके अलावा बीकानेर के भजन गायक सलीम बीकानेरी और लालचन्द उपाध्याय ने भजन संध्या कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुतियां दी।

पुरोहित ने बताया कि 25 सितम्बर को सोमवार को 51 थाल से महाआरती, ज्योत दर्शन, भण्डारा का कार्यक्रम है।

इसके अलावा शाम को भजन संध्या में अहमदाबाद की आशा वैष्णव भजनों की अमृत वर्षा करेगी तथा रात में नागपुर के दिनेश शर्मा बाबा का जुम्मा देंगे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari