Advertisement

श्री श्री सत्यनारायण भगवान की १३९वी फाल्गुन शोभायात्रा निकली

कोलकाता

सनलाइट, कोलकाता। श्री श्री सत्यनारायण भगवान की शोभायात्रा मंगलवार को बड़ाबाजार के स्थानीय मंदिर से प्रस्थान की। मंदिर के प्रधान पुरोहित पं. श्रीप्रकाश शर्मा एवं आशीष शर्मा ने विधिवत् पूजा-अर्चना कर १२:३० बजे शोभायात्रा का शुभारंभ किया।

Advertisement

शोभायात्रा तुलापट्टी, रविन्द्र सरणी, महात्मा गाँधी रोड, मल्लिक स्ट्रीट, जमुना लाल बजाज स्ट्रीट, नेताजी सुभाष रोड, हावड़ा पुल होते हुए हावड़ा (बगीची) मंदिर पंहुची जहां अगले तीन दिनों तक भजन- कीर्तन (धमाल डांडिया), गोठ ( प्रसाद) आदि कार्यक्रमों का आयोजन होगा। आगामी ०५ मार्च को शोभायात्रा पुनः मंदिर प्रांगण वापस आयेगी।

श्री सत्यदेव मंडल की ओर से भजन-कीर्तन(धमाल), डांडिया आदि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विभिन्न सामाजिक संस्थाओ की ओर से शोभायात्रा एव शोभायात्रा में शामिल भक्तों का स्वागत किया गया।

ट्रस्टी ललित कुमार बागला ने शोभायात्रा का संचालन किया। मधुसूदन बागला, नकूल बागला, ध्रुव बागला, जगमोहन बागला, महावीर सावाडिया, अशोक झुनझुनवाला, पं.भगतराम शास्त्री, अरुण शर्मा, अमर केजरीवाल, अजय शर्मा, अभिषेक शुक्ला, निर्मल बागला, भरत केडिया, ने आरती की एवम् शोभायात्रा में सक्रिय रहे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari