Advertisement
श्री श्याम परिवार गंगेज गार्डेन

श्री श्याम परिवार गंगेज गार्डेन द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 7 जनवरी से

सामाजिक

सनलाइट, कोलकाता। श्री श्याम परिवार गंगेज गार्डेन द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है।

Advertisement

श्री श्याम परिवार गंगेज गार्डेन द्वारा श्रीमद्भागवत कथा

आयोजन 7 जनवरी से 13 जनवरी तक गंगेज गार्डन मंदिर प्रांगण में होगा जिसमे वृन्दावन से आए गोपाल कृष्णजी महाराज दोपहर 2 बजे से साँय 6 बजे तक अपनी वाणी से कथामृत पान कराएंगे।

ट्रस्टी मनोज बोहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन में विशिष्ट अथिति के रूप में मंत्री अरूप राय, शिबपुर थाना प्रभारी अभिजीत चटर्जी, स्वपन बर्मन और महेंद्र अग्रवाल उपस्थित होंगे।

आयोजन की शुरुआत 7 जनवरी को कलश शोभायात्रा के साथ होगी जो सुबह 6 बजे श्री श्याम मंदिर से प्रारंभ होगी।

आयोजन की सफलता के लिए संजय टिबड़ेवाल, सुभाष सुल्तानिया, संजय तिवारी, दुलीचन्द सोनी,

अरविंद तिवारी, विष्णु मोदी, नरेश गुप्ता, मनोज पांडेय, जय प्रकाश जैन आदि सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari