Advertisement
breaking news

Shreyas Iyer Health Update – श्रेयस अय्यर को मिली अस्पताल से छुट्टी, मगर…

खेल

Shreyas Iyer Health Update – भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की चोट को लेकर बीसीसीआई ने अपडेट जारी किया है। बीसीसीआई ने अय्यर पर अपडेट शेयर करते हुए बताया कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।

Advertisement

Shreyas Iyer Health Update

बीसीसीआई ने बताया कि श्रेयस अय्यर को 25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में फील्डिंग करते समय पेट में गंभीर चोट लग गई थी, जिससे उनकी स्पिलिन में चोट लग गई और इंटरनल ब्लीडिंग होने लगी।

चोट की तुरंत पहचान कर ली गई और एक मामूली ऑपरेशन के बाद ब्लीडिंग तुरंत बंद कर दी गई। इसके लिए उनका उचित चिकित्सा उपचार किया गया है।

अब उनकी हालत स्थिर है और वह अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम, सिडनी और भारत के विशेषज्ञों के साथ, उनके स्वास्थ्य में सुधार से खुश है और आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।’

श्रेयस आगे की सलाह के लिए सिडनी में ही रहेंगे और उड़ान भरने के लिए फिट होने पर भारत लौट आएंगे।’

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari