Advertisement
breaking news

श्रीकांत त्यागी पर 25 हजार का इनाम घोषित

उत्तर प्रदेश

नोएडा के गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। आज उसके अवैध अतिक्रमण पर नोएडा अथॉरिटी ने बुलडोजर चलाया है और पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। इस बीच नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस की मीडिया सेल ने बताया कि कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के थाना फेस-2 पर मु0अ0सं0 329/22 में नामजद अभियुक्त श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी पर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा 25,000 रुपए का इनाम घोषित किया गया है।

Advertisement

श्रीकांत त्यागी के पास नोएडा के भंगेल में भी प्रॉपर्टी है, जहां एक दर्जन के करीब छोटी-मोटी दुकानें हैं। इनका किराया 6-7 हजार रुपए प्रति महीना है। इन दुकानों में मोटर पार्ट्स और गैराज बना हुआ है। यहीं पर वर्षा धर्म कांटा भी है, जो पिछले कई महीनों से बंद पड़ा है। इस बिल्डिंग के एक रूम में श्रीकांत त्यागी का दफ्तर भी है। जो बंद पड़ा है। GST से जुड़े अधिकारी भी यहां पहुचे हैं। इनका कहना है कि प्रशासन के आदेश के बाद जांच करने के लिए आए हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari