Advertisement

मोमिनपुर हिंसा मामले में शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में राजभवन तक मार्च

कोलकाता

कोलकाता के खिदिरपुर-मोमिनपुर इलाके में दो समूहों के बीच हुई झड़प को लेकर राज्य में नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को विधानसभा से राजभवन तक मार्च निकाला और राज्यपाल ला गणेशन से मुलाकात की।

Advertisement

शुभेंदु अधिकारी और बीजेपी विधायकों ने हाथों में पोस्टर लिए हुए ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी की। शुभेंदु अधिकारी ने हिंसा की एनआईए जांच कराने की मांग की। पुलिस ने अब तक 38 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari