Advertisement

Shyam Baba Mandir Burrabazar – बड़ाबाजार में हुई श्याम बाबा के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा

कोलकाता

सनलाइट, कोलकाता। Shyam Baba Mandir Burrabazar – बड़ाबाजार के हनुमान जी लेन में श्याम बाबा के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई।

Advertisement

Shyam Baba Mandir Burrabazar

श्री हनुमान मन्दिर टेम्पल ट्रस्ट द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पहले दिन पूजन, हवन आदि कार्यक्रम हुए।

वहीं आयोजन के दूसरे दिन जयपुर से लाई गई बाबा श्याम की मूर्ति को परिक्रमा के लिए कलाकर स्ट्रीट के लक्ष्मीनारायण मन्दिर ले जाया गया तथा महात्मा गांधी रोड़, पेड़ा गली होते हुए पुनः मन्दिर लाकर मूर्ति स्थापित की गई।

इस दौरान भक्तों ने बाबा के जयकारे लगाए तथा भजनों से रिझाया। कलाकार स्ट्रीट के निकट स्थित इस मन्दिर प्रांगण में मूर्ति स्थापना के बाद शाम को तीन घण्टे कीर्तन का कार्यक्रम भी रखा गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari