Advertisement
breaking news

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में आरोपी शूटर संतोष जाधव हिरासत में

महाराष्ट्र

पुणे पुलिस ने गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में आरोपी शूटर संतोष जाधव को हिरासत में ले लिया है। पुणे देहात पुलिस ने जाधव के एक साथी को भी पकड़ा है जो मूसेवाला हत्याकांड में संदिग्ध है ।

Advertisement

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य जाधव को 2021 में पुणे जिले के मंचर थाने में दर्ज हत्या के एक मामले में पकड़ा गया है। वह एक साल से फरार था और उसका तथा उसके एक साथी नागनाथ सूर्यवंशी का नाम मूसेवाला हत्याकांड में सामने आया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari