Advertisement
breaking news

Sikkim – बादल फटने से आई बाढ़, सेना के 23 जवान लापता

अन्य

Sikkim के सिंगतम में ल्होनक झील पर अचानक बादल फटने से बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। जिसके बाद सेना के 23 जवान लापता हैं, जिनकी तलाशी को लेकर अभियान जारी है।

Advertisement

चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नीचे की ओर 15-20 फीट की ऊंचाई तक जल स्तर अचानक बढ़ गया है। और सिक्किम के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं।

मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने स्थिति का जायजा लिया है। जवानों के कुछ वाहनों के कीचड़ में भी डूबने की खबर है। तलाशी अभियान अभी जारी है। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari